टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ का है टोटा

Posted in Sunday 4 March 2012
by Rajkiya Prathmik Shikshak Sangh - 421

शिक्षा मंत्री ने कहा है कि राज्य में स्कूलों के लिए लेक्चरर के 12 हजार 605 स्वीकृत और इनमें 1434 खाली हैं। अभी 8374 रेगुलर और 2797 गेस्ट लेक्चरर काम कर रहे हैं। मास्टरों के 25 हजार 994 पद स्वीकृत हैं। इनमें 20139 रेगुलर, 4925 गेस्ट मास्टर काम कर रहे और 930 पद अभी खाली हैं। भाषाई टीचरों के 21 हजार 672 पद स्वीकृत हैं। इनमें 17 हजार 28 पदों पर रेगुलर,1660 पदों पर गेस्ट टीचर नियुक्त और 2984 पद अभी खाली हैं। जेबीटी व हेड टीचरों के 42 हजार 992 पद स्वीकृत और इनमें 32 हजार 578 रेगुलर व 6 हजार 106 गेस्ट टीचर हैं। बाकी 4308 पद खाली हैं। विभाग ने खाली पद भरने के लिए हरियाणा स्कूल टीचर भर्ती बोर्ड का गठन कर दिया है। बोर्ड जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरु कर देगा।