प्रदेश मे स्कूलों की सूरत बदलेंगे दानी

Posted in Friday, 8 July 2011
by Rajkiya Prathmik Shikshak Sangh - 421

शिक्षा विभाग हरियाणा, राज्य में सरकारी स्कूलों में इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधारने की कोशिश में जुट गया है। इसके लिए समाज के उन लोगों या संस्थानों की मदद लेने की सोची गई है, जो दान रूप में स्कूलों की मदद कर बच्चों का भविष्य सुधारने में रूचि रखते हैं। ऐसे दानियों की सेवाओं का सम्मान करने के लिए उनका नाम शिक्षा विभाग के वेब पोर्टल पर तो दर्शाया ही जाएगा, प्रशंसा पत्र आदि भी दिया जा सकता है। एक लाख रुपए से ज्यादा की मदद देने वालों को सरकार सार्वजनिक तौर पर सम्मानित कर सकती है। विभाग ने इस प्रोजेक्ट का खाका तैयार कर इसे मूर्त रूप देने पर सोच विचार शुरू कर दिया है। मकसद यही है कि सरकारी स्कूलों की सूरत बदले।